शीतकालीन अवकाश के दौरान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन कक्षाएं जारी

शीतकालीन अवकाश के दौरान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन कक्षाएं जारी

 

*विद्यालय के कुशल शिक्षक छात्र-छात्राओं को दे रहे हैं ऑनलाइन शिक्षा*

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर – शीतकालीन अवकाश के दौरान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में ऑनलाइन कक्षाएं जारी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि अवकाश के दौरान भी छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए कुशल शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

 

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि जो लोग अभी भी ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़े हैं, वे छात्र ऑनलाइन क्लास में जुड़ें और बेहतर शिक्षा हासिल करें। विद्यालय परिवार हमेशा छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए संकल्पित है।

 

प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जनवरी से नए सत्र की शुरुआत होगी और रजिस्ट्रेशन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं की छुट्टी घोषित है, लेकिन इस दौरान छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए हर वर्ष की भांति इस बार भी ऑनलाइन क्लास की शुरुआत की गई है। सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के कुशल शिक्षक ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षित करने का काम कर रहे हैं।