बस्ती राज्य कर्मचारी का दर्जा निश्चित मासिक मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर 
अपर निदेशक महोदय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मण्डल बस्ती के कार्यालय पर गरजी आशा एवं आशा संगिनी।
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनीयन समबन्ध एक्टू के आहवान पर आशा बहू स्वास्थ्य समिति उ०प्र० के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम शुक्ला के नेतृत्व में आज बस्ती मण्डल के सभी जिलों की आशा एवं आशा संगिनी हजारों की संख्या में एकत्रित होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मागों को श्रीमान अपर निदेशक महोदय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मण्डल बस्ती के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भेजा।
धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम शुक्ला ने कहा की सन् 2006 से भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार हम आशा एवं आशा संगिनी पूरी निष्ठा से निरन्तर कार्य कर रहीं हैं हमे कर्मचारियों की भांति आदेशित एवं निर्देशित किया जाता है किन्तु जब हम सब राज्य कर्मचारी का दर्जा बेतन एवं सामाजिक सुरक्षा की मांग करते है तो सरकार द्वारा यह कहा जाता है कि आप सभी की परिकल्पना स्वयं सेवक के रूप में की गई है आपको बेतन एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान नही किया जा सकता सरकार वहीं दूसरी तरफ स्वयंसेवक के रूप में चयनित होमगार्ड के जवानों को सरकार द्वारा वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा दोनों प्रदान किया जाता है यहां तक की भारत सरकार द्वारा सभी प्रकार के वेतन आयोग की सिफारिशें भी लागू की जाती है सरकार द्वारा यह दोहरी नीतियां क्यों?
संतकबीरनगर की जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि जब हमारे चयन किए गए थे तब हमारे कार्य एवं दायित्व सीमित थे किन्तु आज हमारे कार्य एवं दायित्व ब्यापक हो गयें हैं सरकार हमारे कार्य के घंटे तय करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करे अन्यथा की स्थिति में आन्दोलन को और तेज किया जाएगा। सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि सरकार को हमी लोगों ने चुना है यदि हमारे द्वारा चुनी गई सरकार हमारी ही नहीं सुन रही है निष्ठुर एवं निर्दयी हो गई है तो निश्चित ही आने वाले चुनाव में हम सब मिलकर दूसरे पार्टी की सरकार चुनेंगे जो हमारी बेदनाओं को समझे जिला अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने कहा की सरकार द्वारा आशा एवं आशा संगिनी लिए लागू की गई स्वयं सेवक की परिकल्पना जो आजादी के 78 बर्षो बाद भी दास्ता एवं बेगार जैसी प्रथा क्रियान्वित करा रही यह कदापि बर्दाश्त नही किया जाएगा।। प्रदेश संरक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार आशा एवं आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करते हुए निश्चित मासिक मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान नही करती है तब तक यह आन्दोलन चलता रहेगा। धरने को संतकबीरनगर जिला संरक्षक बिरेन्द्र यादव जी, सिद्धार्थनगर जिला संरक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी जी, बस्ती जिला संरक्षक सुदेश्वर यादव जी के द्वारा सम्बोधित किया गया। मण्डल स्तरीय पदाधिकारी सरिता सिंह, पूनम चौधरी, सिद्धदात्रि मिश्रा, श्वेता पान्डेय, सुमन चौधरी,कंचन राव के साथ सभी ब्लाकों के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में आशा एवं आशा संगिनी उपस्थित रही।