राष्ट्रीय व्यापारी सेना ने अयोध्या से फूँका महा-सदस्यता अभियान का शंखनाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षरत संगठन ‘राष्ट्रीय व्यापारी सेना’ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 4 जनवरी 2026 को रानोपाली स्थित न्यू पराग रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई। महासदस्यता अभियान का शुभारंभ बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दुबे ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ जनपद अयोध्या से ‘महासदस्यता अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की। दीपक दुबे ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए संगठन का सशक्त होना अनिवार्य है, जिसके लिए प्रदेश भर में व्यापारियों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। दिग्गज पदाधिकारियों की उपस्थिति इस अवसर पर संगठन के संरक्षकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक नौमीलाल गुप्ता, गोपाल जायसवाल, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वासवानी और राष्ट्रीय संयोजक जसवीर सिंह ने शिरकत की। व्यापारी समाज में उत्साह बैठक के दौरान अयोध्या जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल और अन्य स्थानीय पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को घर-घर तक ले जाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव शिवराम तिवारी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौरसिया, पवन गौतम, चंद्रप्रकाश मिश्रा और दिनेश मिश्रा सहित भारी संख्या में व्यापारी नेता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अमित यादव (जिला उपाध्यक्ष), मो. मुशीर, जावेद खान, नितीश पाण्डेय, रतन लाल गुप्ता, डॉ. पवन पाण्डेय, सर्वजीत कोरी, हरिभजन, अरविंद पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, मिथुन गुप्ता, अनिल गुप्ता, सत्यम गुप्ता और रजत गुप्ता आदि।