भुवारिया–पायल मार्ग के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

भुवारिया–पायल मार्ग के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवारिया–पायल मार्ग के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवसरा निवासी सुमित्रानंदन शर्मा पुत्र स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह काम से अपने घर लौट रहे थे,तभी गेहूं से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गए

शनिवार सुबह 10 बजे थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।