महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। श्रीराम नगरी के ऐतिहासिक रामकोट स्थित सनकादिक आश्रम (श्री देवरहा बाबा स्थान) में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अयोध्या के हजारों प्रमुख साधु-संतों और गृहस्थों ने आश्रम पहुँचकर भगवद प्रसाद ग्रहण किया। ‘श्री संत जी’ के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरी अयोध्या राममय नजर आई।
संतों का हुआ भव्य स्वागत और दक्षिणा वितरण आश्रम के पीठाधीश्वर महंत डॉ. सच्चिदानंद बापू ने बताया कि यह आयोजन पूर्णतः आध्यात्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पधारे सभी संतों का आश्रम की परंपरा के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। भोजन प्रसाद के पश्चात सभी साधु-संतों को दक्षिणा (दांत) प्रदान कर उनका सम्मान किया गया और आशीर्वाद लिया गया। परंपरा और श्रद्धा का संगम
आश्रम के उत्तराधिकारी महंत रामदास एवं समस्त शिष्यगणों ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। महंत डॉ. सच्चिदानंद बापू ने कहा, सनकादिक आश्रम सदैव से देवरहा बाबा के आशीर्वाद और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र रहा है। यहाँ समय-समय पर ऐसे अनुष्ठान होते हैं जो संतों की सेवा और सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं।ज्ञात हो कि रामकोट स्थित यह प्राचीन आश्रम अपनी तपस्या और देवरहा बाबा के सानिध्य के लिए विख्यात है। आयोजन के दौरान आश्रम की ओर से आगंतुकों के लिए ठहरने और प्रसाद की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी, जिससे पधारे हुए भक्तों और संतों में भारी उत्साह देखा गया।