काव्य पाठ में शांभवी शुक्ला एवं भाषण प्रतियोगिता में तनु शुक्ला को मिला प्रथम स्थान

काव्य पाठ में शांभवी शुक्ला एवं भाषण प्रतियोगिता में तनु शुक्ला को मिला प्रथम स्थान

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) महिला पी जी कॉलेज में में प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के दिशा निर्देशन में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत जनपद स्तरीय भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय “भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी एवं सुशासन”था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ डॉ रघुवर पाण्डेय एवं डॉ अतुल कुमार पाण्डेय ने किया गया। इस कार्यक्रम के जिला नोडल डॉक्टर अतुल कुमार पाण्डेय प्राचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज सेहमो रहे। कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय बस्ती, राजकीय महाविद्यालय पचवस, राजकीय महाविद्यालय सहमऊ, राजकीय महाविद्यालय रुधौली, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती, के विद्यार्थी सम्मिलित रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डॉक्टर अभिषेक मिश्रा शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती, डॉक्टर प्रियंका सिंह महिला महाविद्यालय बस्ती एवं श्रीमती अंजू राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती, ने किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु शुक्ला महिला महाविद्यालय बस्ती एवं द्वितीय स्थान मनीषा श्रीवास्तव शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती तथा नैना प्रजापति राजकीय महाविद्यालय सेहमो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शांभवी शुक्ला महिला महाविद्यालय बस्ती, द्वितीय नीलाक्षी राजकीय महाविद्यालय पचवस एवं तृतीय स्थान रिचा चौधरी राजकीय महाविद्यालय सेहमो ने प्राप्त किया।कार्यक्रम का संयोजन एव्ं संचालन डॉक्टर सुधा त्रिपाठी ने किया ।
कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन करते हुए प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ रघुवर पाण्डेय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन किया । इस अवसर पर डॉ सीमा सिंह, डॉ नूतन यादव, डॉ बीना सिंह डॉ स्मिता सिंह, डॉक्टर सुहासिनी सिंह डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव, डॉ संतोष यदुवंशी, डॉ प्रियंका सिंह, मोनी पाण्डे, नेहाश्रीवास्तव ,दुर्गेश गुप्ता, श्रीमती पूनम यादव, गिरिजा नन्द राव,अरुण मणि त्रिपाठी, सूर्या उपाध्याय, विजय नाथ, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।