आर्य समाज गांधी नगर बस्ती में दिनांक २३-१२-२०२५ दिन मंगलवार को दोपहर १२ बजे से ३.०० बजे तक आर्य समाज के प्रवर्तक स्वामी दयानन्द सरस्वती के अनन्य शिष्य वीर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद का ९९वां
बलिदान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्वामी श्रद्धानंद ने वैदिक धर्म व स्वामी दयानन्द के मिशन को आगे बढ़ाया, जिन्होंने स्वाधीनता संग्राम व वैदिक प्रचार प्रसार में अमूल्य व अविस्मरणीय कार्य करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। उक्त कार्यक्रम में देव यज्ञ पश्चात स्वामी श्रद्धानंद के जीवन पर सुमधुर गीतों के साथ संगोष्ठी आयोजित है।
अतः सभी धर्म प्रेमी व राष्ट्र भक्त सज्जनों एवं माताओं बहनों से अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर ज्ञानार्जन का लाभ उठाएं व कार्यक्रम को सफल बनायें