क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा, सांसद ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति की अध्यक्ष आरती जायसवाल ने गुरुवार शाम नई दिल्ली स्थित आवास पर श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सभासद आरती जायसवाल ने सांसद के साथ क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की कुछ बुनियादी समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया। चर्चा के उपरांत सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देने और जनसमस्याओं के निराकरण हेतु उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान अंकित जायसवाल, नेहा जायसवाल और सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।