प्रतियोगिता में शिवा, अनन्या, अभय व सिलोचना बने चैम्मियन

पौली। ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार में प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
         पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजाव की छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति की। पैतवलिया कला व पारा हरिगोंविंद के बच्चों पीटी व स्काउट सलामी दे कर मुख्य अतिथि का स्वागत कर अपने कल का प्रदर्शन किए। वहीं खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया।  दौड़, कबड्डी, पीटी, खो-खो, लोकगीत लोक, लोक  नृत्य व योगा की प्रतियोगिता हुई। जूनियर स्तर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में शिवा प्रथम, राहुल द्वितीय। प्राथमिक स्तर पर 50 मी बालिका दौड़ में प्रतिभा प्रथम चांदनी द्वितीय। बालक 100 मी की दौड़ में अभय प्रथम, शिवा द्वितीय और 50 मी की दौड़ प्रतियोगिता में अमित प्रथम और अभय द्वितीय स्थान हासिल किए। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में यूपीएस चकिया विजेता व यूपीएस मड़पौना उपविजेता रहे। कबड्डी में पीएस बालिका शिवबखरी प्रथम व पौली द्वितीय स्थान हासिल किए। चैंपियन छात्र शिवा, अनन्या, अभय सिलोचना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
     प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए खेल कूद बहुत जरूरी है। खेलकूद से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता में प्रति स्पर्धा जरूरी है। एक टीम जीतता है तो दूसरा हरता है। इससे बच्चों को हताश नहीं होना चाहिए बल्कि मनोबल के साथ और मेहनत कर लक्ष्य की प्राप्ति करें। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र प्रसाद व अमित सिंह ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री विपिन वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किये।
     कार्यक्रम में विनोद पांडेय, आदर्श मणि त्रिपाठी, मुबारक अली, भोलेंद्र यादव, महेंद्र यादव, दुर्गा यादव, बंटी, रूबी यादव, उर्मिला देवी, रशिम, स्नेहा, सरोज यादव, उर्मिला, चंद्रावती, मनीराम, रमाशंकर, रजनीश, बसंत कुमार, प्रशांत दुबे, रोहित कुमार, लाल चंद्र, रतीभान चौधरी,  दीपक यादव, राम मोहन शुक्ला, राम गोपाल, दिलीप कुमार, रामकरन गौतम सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।