गरिमा गृह के स्थापना का आदेश सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी को स्वीकृति प्रदान किया गया 

गरिमा गृह के स्थापना का आदेश सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी को स्वीकृति प्रदान किया गया

 

शक्ति शरण उपाध्याय

 

बस्ती। केंद्रीय सरकार द्वारा देश में तीन नए गरिमा गृहों की स्थापना के लिए स्वीकृति दी गई जिसमें पांडिचेरी नोएडा सहित बस्ती शामिल है बस्ती और नोएडा में गरिमा गृह स्थापना के आदेश होने से उत्तर प्रदेश में अब कुल तीन गरिमा गृह स्थापित होंगे गोरखपुर में पहले से गरिमा गृह स्थापित हो चुका है ।वर्तमान में भारत सरकार द्वारा समर्थित कुल 18 गरिमा गृहों मैं 429 लोग रह रहे हैं जहां ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भोजन चिकित्सा देखभाल योग ध्यान और मनोरंजन जैसी सुविधा के अलावा कौशल विकास और मानसिक परामर्श की भी सहायता प्रदान किया जाता है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई व्यापक योजना सहायता एवं उद्यन हेतु हाशिए है पर पड़े व्यक्तियों के लिए इस्माईल में एक घटक है जिसका नाम गरिमा गृह है ।यह विशेषण रूप से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को आश्रय प्रदान करता है जिसमें भजन चिकित्सा देखभाल और मनोरंजन सुविधाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। गरिमा गृह ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता होने पर उनके समग्र विकास के लिए व्यक्तिगत योजनाएं बनाकर उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए सुशोजित है। गरिमा गृह की स्थापना ट्रांसजेंडर अधिनियम 2019 की धारा 8(4) के अंतर्गत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा और समुदाय के हितों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा की जाती है। इंदिरा चैरिटेबल समिति द्वारा विगत 2023 से बस्ती में गरिमा गृह की स्थापना के लिए प्रयास किया जा रहा है। जो अब जाकर 2025 में प्रयास सफल हुआ संस्था द्वारा ट्रांसजेंडरों के समावेशी विकास के लिए किन्नर पाठशाला हुनरमंद किन्नर कार्यक्रम किन्नर कौशल विकास केंद्र ट्रांसमित्र कार्यक्रम जैसी प्रमुख योजनाएं संचालित किया जा रहा है। ट्रांसजेंडरों के आत्म बल को बढ़ाने के लिए हर हाल में ट्रांसजेंडरों की मन की बात राज्यपाल जी के साथ सफल आयोजन किया इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी नॉन कम्युनिटी द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश सरकार का पहला एनजीओ है जिसे भारत सरकार ने गरिमा गृह स्थापित करने का दायित्व दिया है यह पूर्वांचल बस्ती मंडल के लिए सौभाग्य की बात है यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए समिति के सीईओ अजय पांडे ने बताया है।