रोशन विश्वकर्मा का नेपाल अंडर-19 टीम में चयन: दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए चुने गए, प्रतापगढ़ में लेते हैं प्रशिक्षण
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
रोशन विश्वकर्मा का चयन नेपाल की अंडर-19 टीम में दुबई में होने वाले एशिया कप 2025 के लिए हुआ है। वह प्रतापगढ़ के स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। मूल रूप से नेपाल के निवासी रोशन विश्वकर्मा की तीन पीढ़ियां प्रतापगढ़ में निवास कर रही हैं। यह प्रतियोगिता दुबई में आयोजित होगी। उनके चयन पर जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूनम लता राज, उपक्रीड़ा अधिकारी श्री रणजीत यादव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैंडबॉल सचिन शुक्ला और रोशन विश्वकर्मा के प्रशिक्षक पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला सहित दुर्गेश तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह, सोमनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, बुद्ध प्रकाश व अन्य प्रशिक्षकों तथा क्रिकेट प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह रोशन का नेपाल टीम के साथ दूसरा विदेशी दौरा है। इससे पहले उनका चयन शारजाह में हुए एशियाई कप के लिए भी नेपाल की टीम से हुआ था। टीम का पहला मैच कल श्रीलंका से होगा।