तीन दिवसीय भारत स्काउट और गाइड स्काउट प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन 

तीन दिवसीय भारत स्काउट और गाइड स्काउट प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा संचालित तीन दिवसीय भारत स्काउट और गाइडवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती में मुख्य अतिथि जी आर एस इंटर कॉलेज बस्ती के प्रधानाचार्य एवं भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती के जिला स्काउट कमिश्नर हरिराम बंसल ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण किया तथा अपने उद्बोधन में कहा इस प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर देश प्रेम ,राष्ट्र एकता ,के साथ-साथ अनुशासन का पाठ सीखा जा सकता है । शिविर व्यवस्थापिका विद्यालय प्रधानाचार्या एवं भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती की मुख्यालय आयुक्त गाइड मुस्लिमा खातून ने आए हुए मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन वंदन एवं आभार व्यक्त किया । भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती से आए हुए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय ,ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया पाण्डेय ने बच्चों को तीसरे दिन स्काउट गाइड टेंट निर्माण, पुल निर्माण, गैजेट निर्माण, पाकविद्या, आदि की जानकारी दी ।

इस मौके पर विद्यालय स्टाफ में अंजुम परवीन, शबाना अंजुम, रीता देवी,अलसबा, नुसरत फातिमा, आरिफा खातून, प्रेमलता, नाजिश शकील, हुमा सदफ शकील, नजराना बतूल,सावित्री उपाध्याय, रचना सिंह, हेमलता यादव, सुप्रभा पांडे, नुरैन फातिमा, शाइस्ता परवीन, अलमाश, नेहा शर्मा, सदफ आदि लोग उपस्थित रहे।