बाघराय सीएचसी में दर्जनों जर्जर एम्बुलेंस खड़ीं: नीलामी का इंतजार, अधीक्षक बोले- पूरे जिले की गाड़ियां यहां लाई गईं

बाघराय सीएचसी में दर्जनों जर्जर एम्बुलेंस खड़ीं: नीलामी का इंतजार, अधीक्षक बोले- पूरे जिले की गाड़ियां यहां लाई गईं

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

बिहार ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाघराय के परिसर में दर्जनों जर्जर एम्बुलेंस खड़ी हैं। ये एम्बुलेंस लंबे समय से यहीं धूल फांक रही हैं, जिससे इनकी नीलामी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय के अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि ये सभी खराब एम्बुलेंस पूरे जिले से लाई गई हैं। बाघराय में पर्याप्त जगह होने के कारण इन्हें यहां रखा गया है। डॉ. सिंह ने आगे बताया कि इन सभी एम्बुलेंस की जल्द ही नीलामी कराई जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें हटा दिया जाएगा।