लोकपाल समाज शेखर आज मांधाता ब्लाक के ग्राम पंचायत बरईपुर में

लोकपाल समाज शेखर आज मांधाता ब्लाक के ग्राम पंचायत बरईपुर में

 

13 दिसंबर को बिहार ब्लाक के बिहरिया

में लगेगी लोकपाल की ग्राम चौपाल

 

प्रतापगढ़. लोकपाल मनरेगा समाज शेखर 11 दिसंबर को मांधाता ब्लाक के बरई पुर सहित आस पास के ग्रामों का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे वहीं नर्सिंग कालेज में आयोजित ग्रामीण खेल कूद कार्यक्रम में भी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। 13 दिसंबर को लोकपाल बिहार ब्लाक के बिहारिया ग्राम में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर ग्रामीणों, मजदूरों व आम नागरिको की समस्या सुनेंगे और समाधान करेंगे। लोकपाल ने आजीविका मिशन के मुख्य लेखाकार अभय सिंह के साथ ग्रामीण स्वरोजगार योजनाओ व अमृत फल आँवले के उत्पादो के स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक उपयोग की संभावनाओ पर पूर्व में तय कार्यो की प्रगति पर चर्चा की।

 

इस संबंध में जिला लोकपाल कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि लोकपाल समाज शेखर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 को प्रयागराज सीमा पर स्थित बिहार ब्लाक के बिहरिया गाँव मे आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही लोकपाल ग्राम का भ्रमण करके प्राकृतिक संसाधनों व किये गए विकास कार्यो का स्थलीय जायजा लेंगे। वहीं ग्राम पंचायत को आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन करेंगे। लोकपाल आस पास के समीपवर्ती ग्रामों का भी आवश्यकतानुसार भ्रमण व निरीक्षण कर सकते है। उन्होंने बीडीओ व ग्राम विकास अधिकारी को सार्वजनिक स्थल पर मानक के अनुसार नियमानुसार सुव्यवस्था के साथ आयोजित हो। जिसमे ग्राम्य विकास विभाग के संबंधित सभी ग्राम व ब्लाक स्तरीय मनरेगा कर्मी व अधिकारी अवश्य प्रतिभाग करें। वहीं लोकपाल ने मजदूरों सहित समस्त ग्रामीणों को सूचित किये जाने का निर्देश दिया है।