भयहरण नाथ धाम क्षेत्र में मूल भूत स्वास्थ्य सुविधा हेतु सामाजिक सत्याग्रह 14 दिसंबर को
प्रतापगढ़. नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह व भय हरण नाथ धाम क्षेत्र में मूल भूत स्वास्थ्य सुविधा हेतु 14 दिसंबर रविवार को सामूहिक सामाजिक सत्याग्रह भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा होगा। जिसका संयोजन पांच सदस्यीय टीम लाल जी सिंह, राजीव नयन मिश्र, डॉ अमर बहादुर सिंह, डॉ बच्चा लाल पटेल तथा डॉ अशोक अग्रहरि द्वारा किया जायेगा।
भयहरण नाथ धाम के महासचिव समाज शेखर के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्याग्रह का उदेश्य है कि इस क्षेत्र की बिगड़ी लचर स्वास्थ्य सुविधा व प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र की अव्यवस्था के प्रति जिला प्रशासन व शासन का ध्यान आकृष्ट कराके क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। यह सत्याग्रह रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सरदार पटेल तिराहा पर होगा, जो पूरी तरह अराजनैतिक व सामाजिक तथा शांतिमय आयोजित होगा।