रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता
भनवापुर सिद्धार्थनगर।स्थानीय ग्राम पंचायत डोमसरा में शनिवार को टीकाकरण का आयोजन किया गया।
जिसमें 0 से 5 वर्ष के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं किशोरियों को टीका लगाया गया।शनिवार को टीकाकरण के आयोजन पर 5 लोगों को पेंटा 1,2,3,एम आर फर्स्ट 1, सेकेंड 1, जे ई फर्स्ट 01,सेकेंड 01 ,टी टी फर्स्ट 1, टी टी सेकेंड 1,,डी पी टी 02,किशोरी 2, बीसीजी 01 आदि कुल 17 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।तथा गर्भवती महिलाओं का जांच कर आवश्यक सुझाव देकर आयरन कैल्सियम भी दिया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र डोमसरा प्रथम पर टीकाकरण के दौरान चिकित्सा प्रभारी भनवापुर शैलेंद्र मणि ओझा ने अपनी टीम के साथ विजिट किया ।टीकाकरण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।इस दौरान , साधना सिंह ए एन एम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री बिंदु पाण्डेय एवं सहायिका उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं।