अयोध्या में नया ‘श्री रामायन इन’ होटल: रेलवे स्टेशन के पास शानदार 29 कमरों का शुभारंभ

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सुविधाजनक अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निकट ‘होटल श्री रामायन इन’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह 29 कमरों का एक अत्याधुनिक और सुपर डीलक्स होटल है, जो विशेष रूप से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भव्य उद्घाटन समारोह
होटल का उद्घाटन समारोह अत्यंत शानदार रहा। अपना दल के प्रदेश सचिव, प्रमोद सिंह, ने मुख्य अतिथि के तौर पर फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने होटल की सेवाओं की सराहना की।
आधुनिक और सुविधाजनक कमरे
‘होटल श्री रामायन इन’ में यात्रियों के लिए विभिन्न श्रेणियों के कमरे उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं।लग्जरी रूम, सुपर लग्जरी रूम,फैमिली रूम सभी कमरे आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिससे यहां ठहरने वाले यात्रियों को घर जैसा आराम और सुविधा मिलेगी। मुख्य आयोजक इस आधुनिक होटल की स्थापना के मुख्य आयोजक विशाल सिंह जो कि जनौरा के रहने वाले हैं । जिनकी देखरेख में यह परियोजना पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि ‘होटल श्री रामायन इन’ का उद्देश्य अयोध्या आने वाले हर यात्री को सर्वोत्तम आतिथ्य अनुभव प्रदान करना है।
रेलवे स्टेशन के पास होने के कारण, यह होटल उन यात्रियों के लिए एक आदर्श विकल्प होगा जो ट्रेन से यात्रा करते हुए अयोध्या आते हैं और एक आरामदायक व सुविधाजनक प्रवास चाहते हैं।