* लालगंज थाना के चकिया गांव के पास हुआ दुर्घटना
कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास राम जानकी शुक्रवार की भोर में सेब लदा ट्रक राम जानकी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक व खलासी सभी सुरक्षित है।
संतकबीर नगर जनपद के धनघटा की तरफ से आ रही सेब लदा ट्रक चकिया गांव के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित हो कर मार्ग पर पलट गया। स्थानीय लोगो ने पहुंच कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसमें किसी को चोट नही आयी और बाल बाल बच गये। चालक जावेद ने बताया कि सिकरीगंज मंडी जाना था। रात में रास्ता भटक गया और राम जानकी मार्ग पकड कर कलवारी की तरफ बढ़ गया। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गयी।
चौकी प्रभारी कुदरहा महेश शर्मा ने बताया कि ट्रक पलटा था। सभी सुरक्षित है। तत्काल ट्रक हटवा कर याता यात बहाल करा दिया गया था।