पंचायत सचिवों ने आनलाइन हाजिरी के विरोध मे बीडीओ को सौपा ज्ञापन

पौली। ब्लाक परिसर पौली में पंचायत सचिवों  ने ऑनलाइन हाजिरी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय ग्राम सचिवों (ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी) से मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य लिए जाने का विरोध किया गया। इसके साथ ही, अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने पर भी आपत्ति जताई है।
सचिवों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की समस्त योजनाओं को लागू करने में ग्राम सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर ग्राम सचिव राजेश कुमार ,पिन्टू यादव,सतीश कुमार,राम प्रताप राय,संतोष मिश्र,रमाकान्त ,अमरीश पटेल,बृजेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।