पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से शराब के नशे में विवाद को लेकर युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से शराब के नशे में विवाद को लेकर युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। पुलिस व एसओजी टीम बस्ती के संयुक्त प्रयास से शराब के नशे में आपसी विवाद को लेकर युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त महेन्द्र पुत्र श्रीकृष्णा गौड़ को दिनांक मध्य रात्रि नेशनल हाईवे पर बेलाड़े शुक्ल तिराहा के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया इस सम्बन्ध में थाना हरैया पर मृतक के भाई के तहरीर में वर्णित तथ्यों के आधार पर मु0अ0सं0 316/2025 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीकरण अभियुक्त 1. महेन्द्र पुत्र श्री कृष्णा गौड़ निवासी आश्रय आवास थाना हर्रैया जनपद बस्ती, 2. हनुमान 3. अशोक पुत्रगण सुरेन्द्र निवासीगण महूघाट थाना हर्रैया जनपद बस्ती के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र पुत्र श्री कृष्णा गौड़ निवासी आश्रय आवास थाना हर्रैया जनपद बस्ती

मध्य रात्रि लगभग 01.40 बजे नेशनल हाईवे पर बेलाड़े शुक्ल तिराहा के पास से उल्लेखनीय है बुधवार को आलोक गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता निवासी ग्राम कोहले अटवा वार्ड नं. 8, गांधीनगर, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती द्वारा अपने भाई रवि गुप्ता(उम्र लगभग 32 वर्ष), जो आश्रय आवास कस्बा हर्रैया में अपने आवंटित आवास कक्ष संख्या 8 में अकेले रहते थे, की हत्या होने की तहरीरी सूचना थाना स्थानीय पर दी प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया। इस सम्बन्ध में तत्काल थाना हर्रैया पुलिस और एसओजी बस्ती की संयुक्त टीम गठित की गई, टीमों के द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अनावृत्त करते हुए पाया कि कि दिनांक मंगलवार की रात लगभग 2 बजे रवि गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता(मृतक) शराब के नशे में आश्रय आवास में आये और इनसे महेन्द्र पुत्र श्री कृष्णा गौड़ निवासी आश्रय आवास थाना हर्रैया जनपद बस्ती (अभियुक्त) से हाथापाई और झगड़ा हुआ। महेन्द्र ने भी बहुत अधिक शराब पी रखी थी। इस झगड़े और विवाद की सूचना पर आश्रय आवास में रह रहे रवि गुप्ता के भाई आलोक गुप्ता ने आकर बीच बचाव किया तथा अपने भाई को उनके प्रथम तल पर स्थित कक्ष में ले जाकर सुला दिया। इसी झगड़े की रंजिश के कारण महेन्द्र गौड़ ने दिनांकः 25/26.11.2025 की रात में रवि गुप्ता के कमरे में जाकर डण्डे से सिर पर प्रहार कर दिया और डण्डा ले जाकर झाड़ में छिपा दिया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। अभियुक्त की निशांदेही पर आलाकत्ल डण्डा भी बरामद किया गया। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मृतक की मृत्यु, सिर में आयी चोटों के कारण से होना पाया गया। प्रथमदृष्टया इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पायी गई

अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत

1. मु.अ.सं. 316/2025 धाराः 103(1) बीएनएस थाना हर्रैया जनपद बस्ती।

2. मु.अ.सं. 192/2020 धाराः 60 आबकारी अधिनियम थाना हरैया जनपद बस्ती।

मामले का खुलासा करने वाली टीम 1. प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैया तहसीलदार सिंह, जनपद बस्ती।

2. प्रभारी निरीक्षक एसओजी टीम विकास यादव, जनपद बस्ती।

3. उ0नि0 रूदल बहादुर सिंह, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती।

4. हे.का. इरशाद खान, हे.का. रमेश यादव, हे.का. शिवम यादव एसओजी टीम बस्ती।

5. हे.का. सत्येन्द्र सिंह, सर्विलान्स टीम बस्ती।

6. हे.का. वरूण राय, हे.का. सौरभ त्रिपाठी, कान्स. योगेश यादव, कान्स. विश्वजीत विश्वकर्मा थाना हर्रैया जनपद बस्ती।