महेशगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार तोमर को भावभीनी विदाई

महेशगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार तोमर को भावभीनी विदाई

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

 

बाबागंज -महेशगंज थानाध्यक्ष रहे मनोज कुमार तोमर का स्थानांतरण संग्रामगढ़ होने पर क्षेत्र वासियों व पुलिस स्टाफ ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। अल्पकालीन कार्यकाल में ही उन्होंने अपने शांत, सहज व्यवहार और कुशल कार्यशैली से महेशगंज क्षेत्र में एक अलग छाप छोड़ी। विदाई समारोह के दौरान लोगों ने उनके सेवाभाव, तत्परता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नवनियुक्त थानाध्यक्ष राधेश्याम,एसएसआई नीरज कुशवाहा,एसआई बिजेन्द्र सिंह यादव ,अखिलेश सिंह शिवा प्रजापति आदि मौजूद रहे,