राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने किया नेशनल डायमण्ड जम्बुरी का उद्घाटन, बस्ती टीम की रही सहभागिता
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड नेशनल डायमण्ड जम्बुरी का उद्घाटन राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने स्काउट गाइड ध्वजारोहण करके किया, स्काउट गाइड द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में किये जा रहे सराहनीय कार्य को सराहा, उल्लेखनीय है कि प्री जम्बुरी, 19 वी नेशनल डायमण्ड जम्बुरी लखनऊ में दिनाँक 20 नवम्बर से 29 नवम्बर की अवधि में आयोजित किया गया है, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती के तत्वावधान में जनपद के स्काउट गाइड 19वीं राष्ट्रीय डायमंड जुबली जंबूरी लखनऊ में उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को अपने बीच पाकर काफी रोमांचित महसूस किये, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर स्काउट डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, स्काउट मास्टर अजय वर्मा, स्काउट मास्टर बीपी आनंद, स्काउट मास्टर अमरचन्द वर्मा, यूनिट लीडर समीउल्लाह, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट विजय, प्रमोद, अनूप सिंह, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया, नंदिनी, प्रियंका, गरिमा, खुशबू का योगदान मिल रहा है, माध्यमिक विद्यालय में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीमती कृष्णा कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा बाजार, विवेकानंद इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठवा, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचमोहनी, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाऊँ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उभाई, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा आदि विद्यालयों के स्काउट गाइड नेशनल जम्बुरी में प्रतिभाग करते हुए उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महा महिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जी को अपने बीच पाकर रोमांचित महसूस कर रहे हैं।