अयोध्या धाम में कन्हैया सैनी की फूलों की दिव्य सज्जा, देश भर के कारीगरों का सहयोग

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में कन्हैया फ्लॉवर डेकोरेशन के सौजन्य से फूलों की भव्य और मनमोहक सजावट की गई है। कन्हैया सैनी सियाराम सर्विसेज” द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित ध्वजा रोहण कार्यक्रम के लिए यह विशेष सज्जा करवाई गई है। मंदिर निर्माण से अटूट सेवा
कन्हैया सैनी जी की सेवा मंदिर निर्माण से पहले ही प्रारंभ हो गई थी, और यह सिलसिला आज भी निरंतर जारी है। मंदिर परिसर को फूलों से सजाने में उनका समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। देश-विदेश के फूलों से सजी जन्मभूमि इस दिव्य सजावट के लिए फूल देश के विभिन्न प्रमुख शहरों से मंगवाए गए हैं। लखनऊ, बनारस, कलकत्ता (कोलकाता) और दिल्ली जैसे स्थानों से लाए गए विशेष फूलों का उपयोग किया गया है, जिन्होंने मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं।
कारीगरों का अथक श्रम फूलों की इस अद्भुत सजावट को साकार करने में देश के कई हिस्सों के कारीगरों और सहयोगियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बुलंदशहर, मथुरा और पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों ने इस पुनीत कार्य में अपनी सेवा दी। मुख्य सहयोगी एवं टीम इस भव्य पुष्प सज्जा में बाल कृष्णा सैनी जी ने मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाई। उनके साथ-साथ अन्य सहयोगियों में खुशबू सैनी, पूर्णिमा सैनी, मुकेश, शेखर, चंदन, और शकुन्तला सैनी जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनकी मेहनत से यह अलौकिक दृश्य संभव हो पाया।