प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर मिश्र से रा.के.वी. एस इण्टर कालेज स्कूल तक निकाली गई भव्य पदयात्रा हजारों की संख्या में मौजूद रहे लोग
रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। देश के प्रथम गृहमंत्री अखण्ड भारत के शिल्पकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मनाई गई बृहस्पतिवार को एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया विधायक अजय सिंह द्वारा यह पदयात्रा सुबह दस बजे हर्रैया बभनान मार्ग के पूर्व स्थित नरायनपुर मिश्र से आरम्भ होकर विभिन्न मार्गो से आर.के.वी.एस. इंटर कॉलेज हरैया में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, हर्रैया विधानसभा के विधायक ब्लॉक प्रमुख पदाधिकारी, सम्मानित कार्यकर्ता क्षेत्र की आम जनता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे यात्रा का मुख्य उद्देश्य अखण्ड भारत निर्माण में सरदार पटेल के योगदान रहा है राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनजागरण व युवाओं को राष्ट्रनायकों से प्रेरित करना था । हरैया विधानसभा से लगातार दो बार चुने गए विधायक अजय सिंह ने कहा कि हमने नो वर्षों में हर्रैया क्षेत्र का जितना विकास क्षेत्र का किया है उतना आज तक किसी विधायक ने नही किया था और यदि ऐसे ही क्षेत्र की सम्मानित जनता का सहयोग मिला तो हम अपनी पूरी ताकत हर्रैया क्षेत्र के विकास में लगा दूंगा । विधायक ने कार्यक्रम में आये हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अभार व्यक्त किया प्रमुख प्रतिनिधि पिन्टू सोनकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र समाजसेवी सुदामा ग्राम प्रधान शिव प्रसाद सिंह अखिलेश सिंह सहित हजारों की संख्या में आदि लोग मौजूद रहे।