बस्ती, , मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में आयुक्त सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि माह नवम्बर 2025 यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। अवैध वाहनों का चालान प्रवर्तन टीम द्वारा किया जाय तथा जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात के नियमों के अनुपालन हेतु जागरूक भी किया जाय। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण किये जाने के साथ ही अपराध से पीड़ित महिलाओं को शासन के निर्देशानुसार रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से सहायता भी प्रदान किया जाय।
पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि इस वर्ष में मण्डल में अभी तक गैंगेस्टर का कोई प्रकरण नहीं है। कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए सतत निगरानी व प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है। गिरोह बंदी/समाज विरोधी क्रियाकलापों की सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। आम जनमानस को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित है।
बैठक में जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना, सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी0एन0, संतकबीरनगर आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन, संतकबीरनगर संदीप कुमार, सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन, अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन बस्ती तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।