गोविंदगंज में मछुआर स्वाभिमान सम्मेलन का हुआ आयोजन

– भाजपा सरकार सर्व समाज के साथ मछुआर समाज का विशेष रुप से कर रही विकास
– जब गरीब का बेटा समाज मे आगे बढ़ता है। तब देश विकास करता है। – जय प्रकाश निषाद
पौली। पौली विकास क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल गोविन्द के परिसर मे  रविवार को मछुआर स्वाभिमान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि रहे जय प्रकाश निषाद पूर्व मंत्री व प्रदेश संयोजक मत्स्य प्रकोष्ठ भाजपा सरकार ने  हर हर महादेव, जय निषादराज, जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
सम्मेलन  में आये मछुआर समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि जब एक गरीब का चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री के कुर्सी तक पहुँचता है। तब  देश का विकास होता है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के साथ सर्व समाज का कल्याण करते हुए मछुआर समाज के लोगो के लिए विशेष कार्य कर रही है। पिछली सरकारे केवल मछुआर समाज को ठगने का कार्य किया। उन्होंने समाज को बिचौलियों से दूर रहने को कहा।  वंशवाद और भ्रष्टाचार पर  हमला बोलते हुए उन्होने ने कहा  कि समाज के नाम पर बनी कुछ पार्टियां परिवारिक राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं। जबकि भाजपा में कार्यकर्ताओं और समाज की ताक़त से निर्णय होते हैं। केन्द्र मे मोदी जी व प्रदेश  योगी सरकार  मछुआर समाज के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, गंगा सफाई, घाटों का सौंदर्यीकरण , अयोध्या, बनारस, श्रृंगबेर पुर मे निषादराज व श्रीराम के मिलन के रुप मे  विशाल प्रतिमा लगाकर   पर्यटन-विकास देकर खास कर मछुआर   समाज का उत्थान किया। मछुआर समाज के  युवाओं को संदेश देते हुए उन्होने कहा  कि अब समय आ गया है कि हमारे समाज के लोग   नाव और जाल से आगे बढ़कर किताब और कलम उठाए। डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और नेता बनकर अपनी आवाज़ खुद बुलंद करे। शिक्षा और समर्पण से ही समाज अपनी नई पहचान बनती है।अब मछुआर  समाज परिवारवादी और झूठे नेताओं के बहकावे में नहीं आएगा।  अपने अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के लिए समाज भाजपा के नेतृत्व में संगठित होकर संघर्ष करेगा।इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी कुश्ती प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष  प्रमुख राम मिलन यादव,उमेश सिंह अरविन्द सिंह, रणजीत त्रिपाठी, संजीव निषाद, पिन्टू यादव,राधेश्याम निषाद, हीरा निषाद, दल सिगार निषाद, साहब निषाद, सुबाष अग्रहरि , बबलु जयसवाल, शेषनाथ नायक ,विरेन्द्र यादव,राजन निषाद,अनिल निषाद,विन्धाचल निषाद, श्रीमती रेखा निषाद ,राम मिलन निषाद ,राजेश गौड़,जगदीश निषाद, प्रदीप यादव संजू निषाद सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।