फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए दिया गया प्रशिक्षण

बाबागंज, खंड विकास अधिकारी बाबागंज राजेंद्र नाथ पांडे ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को रोजगार सेवकों को बुलाकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि जिन किसानों के पास भूमि है वह अपना रजिस्ट्रेशन जन सेवा केंद्र पर करवा लें, क्योंकि जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं होगा तब तक कोई भी सरकारी सुविधा नहीं मिल पाएगी, इसके अतिरिक्त किसान सम्मन निधि पाने वाले लाभार्थियों का भी फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है ।रजिस्ट्रेशन ना होने की दशा में किसान सम्मन निधि बंद हो सकती है ।ग्रामीणों से आवाहन किया गया कि वे रजिस्ट्रेशन जन सेवा केंद्र व रोजगार सेवक से मिलकर आधार कार्ड नंबर मोबाइल नंबर एवं एक खेत का गाटा संख्या देकर रजिस्ट्रेशन करवा ले, सभी रोजगार सेवको को सरकार द्वारा आदेशों का ग्रामीण स्तर पर प्रचार प्रसार कर किसानों को लाभान्वित करवाना चाहिए,लेकिन कई रोजगार सेवक बुलाने पर भी नहीं आए जिस पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नाथ पांडे ने नाराजगी जताई,