

बस्ती प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में स्व मधुर नारायण मिश्र की काव्य कृति सागर तुम्हें प्रणाम का विमोचन किया गया जिसके मुख्य अतिथि ताजिकिस्तान से आए प्रोफेसर जावेद खोखोलोवा एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रघुवंश मणि त्रिपाठी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह पी जी कालेज के प्राचार्य हरिओम श्रीवास्तव तथा संचालन प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय जी ने किया वक्ता के रूप में डा मुकेश मिश्र ने कहा डा मिश्र की कविताओं में विभिन्न युगीन कविताओं का प्रभाव है साथ ही साथ उनकी कविताओं में जीवन के अनेक रंगा है उनकी कविताओं पर किसी एक युग का प्रभाव है विशिष्ट अतिथि डा रघुवंश जी ने कहा उनकी कविताएं समुद्र से संवाद करती है दिल्ली पर लिखी उनकी कविताए में महानगरीय रूप को जिन रूप संदर्भ में व्यक्त किया है वह बड़ा ही मार्मिक है प्राचार्य हरिओम श्रीवास्तव ने डा मिश्र के व्यक्तित्व रूप संदर्भों को बताया , कार्यक्रम में विभिन्न लोगो ने डा मिश्र के जीवन संदर्भों को रेखांकित किया कार्यक्रम में संदीप शुक्ल , रमेशचन्द्र मिश्र डा राजेंद्र सिंह , डा रामकृष्ण जगमग , अनिल सिंह , परमानन्द , सुनील मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, राकेश गिरी, कमलेश सिंह, पारस मौर्य, रजनीश त्रिपाठी, सुदृष्टि नारायण त्रिपाठी,धर्मेंद्र पांडे, , डा प्रदीप कुमार , सुनील सिंह पथिक , राजेन्द्र उपाध्याय ,सर्वेश अस्थाना , डा अजित श्रीवास्तव , राम सजीवन दबे, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव , दिनेश गोयल के अतिरिक्त शहर के जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे