नौतनवा( महराजगंज ) जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई नौतनवा की बैठक संगठन के अध्यक्ष अतुल जायसवाल के आवास पर बृहस्पतिवार को हुई। उक्त बैठक में संगठन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों द्वारा किसी दूसरे संगठन की सदस्यता लिए जाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सर्व सहमति से गुड्डू जायसवाल को संगठन का संरक्षक, सुनील शर्मा को नया उपाध्यक्ष और अमित वर्मा को आय व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया। जिन्हें क्लब के अध्यक्ष अतुल जायसवाल व क्लब के संरक्षक जगदीश गुप्ता द्वारा फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं दिनेश जायसवाल जो कि पूर्व से ही संगठन में सूचना मीडिया प्रभारी के पद पर रह चुके है। उन्होंने संगठन का आभार जताया और कहा कि वह संगठन के साथ हैं। इसके अलावा पत्रकार हित के साथ ही जनहित में भी संगठन की ओर से अपनी अहम भूमिका अदा करते हुए सार्थक योगदान देने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रामसागर शर्मा, महामंत्री मुराद अली, नागेंद्र शुक्ला, अशोक गुप्ता, सागर विश्वकर्मा, संदीप जायसवाल व अरविंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।