गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी, हर्रैया में मिशन शक्ति यातायात एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल जागरूकता के संदेश के साथ गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी, हर्रैया में गुरुवार को मिशन शक्ति यातायात एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों को सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रति सजग बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह महिला सुरक्षा, यातायात अनुशासन और साइबर सतर्कता के प्रति जिम्मेदारी निभाए।”

श्री अवधेश तिवारी प्रभारी यातायात बस्ती ने कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन करना हमारी जीवन रक्षा की गारंटी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ और मोबाइल का उपयोग न करें। साइबर सुरक्षा प्रभारी श्री राजेश यादव ने कहा कि “डिजिटल युग में सावधानी ही सुरक्षा है। निजी जानकारी साझा करने से बचें, संदिग्ध वेबसाइट या लिंक पर क्लिक न करें और साइबर अपराध की तुरंत सूचना पुलिस को दें विद्यालय की छात्रा शिवांगी वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन बहुतो के जीवन की मुस्कान बचाये रख सकता है।छात्र अपूर्व त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “यातायात नियमों का पालन केवल दंड से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।”

इसी क्रम में विद्यालय की छात्राएँ क्षमा पाण्डेय, महक वर्मा, कीर्ति मिश्रा, नैन्सी शुक्ला, स्मिता वर्मा एवं प्रिया सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि “सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सुरक्षा ही सच्ची प्रगति की पहचान है।”

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल ज्ञान बढ़ाते हैं बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जगाते हैं। इस मौके पर मुख्य आरक्षी यातायात श्री कृष्णानंद पाण्डेय,आरक्षी यातायात चंद्रजीत यादव, मुख्य आरक्षी केश कुमारी, आरक्षी अर्चना यादव ,आरक्षी सौरभ त्रिपाठी , होमगार्ड लालमणि ,धर्मेंद्र एवं विद्यालय के शिक्षक दिनेश पाण्डेय, प्रवेश कुमार शुक्ला, प्रभाकर पाण्डेय,सत्येंद्र सिंह ,सुधीर पाठक ,दिनेश मिश्रा, पवन मिश्रा, रामनरेश शर्मा,शिवराम पटेल ,अमरेश पाण्डेय, अमित मिश्रा ,कैलाश त्रिपाठी, अलगू प्रसाद, कृष्ण मोहन गुप्ता ,राकेश यादव ,मृत्युंजय यादव , मृगेंद्र पाण्डेय ,दीपक यादव ,कमलेश शुक्ला, प्रवीण सिंह, संतोष श्रीवास्तव ,अमरनाथ केसरवानी, अंजू श्रीवास्तव ,अंजली सिंह, बीनू पांडे ,वर्तिका श्रीवास्तव, निहारिका सिंह, पूनम सिंह, मुस्कान यादव, सोनी शुक्ला, अनीता सिंह, प्रियंका पाण्डेय,संध्या त्रिपाठी,खुशी सोनी, सपना सिंह, सिमरन सिंह ,पद्मा मिश्रा, मधु शर्मा, कामना त्रिपाठी, संध्या श्रीवास्तव, श्रुति श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, वंदना विश्वकर्मा, संयोगिता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।