अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत

**पिता रामलाल यादव की तहरीर पर पंजीकृत हुआ मुकदमा

क़ुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव चौराहे के पास शनिवार की देर रात 32 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें वह  गंभीर रूप से घायल हो गया। गस्त में निकले चौकी इंचार्ज कुदरहा महेश शर्मा ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिये भेज दिया।
कलवारी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू यादव पुत्र रामलाल घरेलू काम से घर से निकला था। देर रात घर नही पहुचा तो स्वजनों ने काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रात में चौकी इंचार्ज कुदरहा पुलिस टीम के साथ गस्त पर निकले थे कि क़ुदरहा लालगंज मार्ग पर जिभियाव चौराहे के पास गिरा पड़ा था। एंबुलेंस से सीएचसी कुदरहा पहुंचाय। वहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की घंटो पहचान नही हो पाया। छानबीन के बाद मृतक की पहचान शंकरपुर गांव निवासी के रूप ने हुआ।   पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने बताया कि रात्रि भ्रमण के दौरान सड़क पर गिरा मिला था। किसी वाहन के चपेट में आने से घटना हुआ है। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।