बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) जिला बस्ती के जिला जज शमसुल हक के निर्देशानुुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार के मार्गदर्शन में जिला कारागार बस्ती में दिनांक-01/11/2025 को लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के द्वारा निरूद्ध बन्दियों से मुलाकात कर उन्हे विधिक सहायता प्रदान की गई, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के चीफ श्री कौशल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि बन्दियों को जमानत तथा जमानतदार न होने की दशा में समय दिए जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, डिप्टी चीफ एड डिफेन्स काउंसिल श्री शैलजा कुमार पाण्डेय एंव सुश्री दीप्ति पाण्डेय ने महिला बेरक में निरूद्ध बन्दियों को विधिक सहायता प्रदान करतें हुए उनसे आवश्यकतानुसार विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, जिला कारागार बस्ती में निरूद्ध बन्दियों को लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के द्वारा निरन्तर विधिक सहायता प्रदान की जा रही हैं।