महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम पवित्र सरयू दर्शन कुंज नित्य दीपदान आरती स्थल पाप मोचन घाट पर परिक्रमा मेले में आए हुए भक्तों की सुविधा के लिए एक निशुल्क सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर का उद्घाटन कनक भवन मंदिर के वरिष्ठ पुजारी दिनेश कुमार महाराज ने फीता काटकर किया।
भक्तों के लिए चाय, जलपान और विश्राम की व्यवस्था
इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान महंत साधु हरिदास सरयू दर्शन कुंज के उत्तराधिकारी कविराज दास ने किया। शिविर के उद्घाटन के बाद, कनक भवन मंदिर के पुजारी दिनेश कुमार महाराज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस स्थल पर विगत कई वर्षों से दीपदान का कार्यक्रम किया जाता रहा है। इसके साथ ही, पिछले पाँच वर्षों से परिक्रमा मेले में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए यह निशुल्क सेवा शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें उन्हें चाय, जल, जलपान, और विश्राम की सुविधा प्रदान की जाती है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर नित्य दीपदान आरती स्थल की कमेटी के सभी सदस्य सहित, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, तथा काफी संख्या में संत, महंत, और पत्रकार उपस्थित रहे।