बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर बस्ती के भूगोल विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर व शिक्षाविद डॉ जे पी पाण्डेय का आज रात असामयिक निधन हो गया है।
डॉ जे पी पाण्डेय के असामयिक निधन पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय के संयोजकत्व में कैंप कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनो ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति और इस असीम दुख को सहने की शक्ति परिवार को ईश्वर प्रदान करें इसके लिए प्रार्थना की गई।
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा कि डॉ जे पी पाण्डेय जी का निधन शैक्षिक जगत की अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है, डॉ पाण्डेय का सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व सदैव हम लोगों के स्मृतियों में रहेगा।
डॉ जे पी पाण्डेय के असामयिक निधन पर श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय बस्ती के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह,महिला महाविद्यालय बस्ती की प्राचार्य प्रो सुनीता तिवारी, पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज गौर बस्ती के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह,प्राचार्य डॉ मनोज चतुर्वेदी, डॉ रघुनाथ चौधरी, शिक्षा विद डॉ प्रवीन कुमार मिश्र, प्राचार्य डॉ एस पी तिवारी, डॉ शिवेन्द्र मोहन पाण्डेय, महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ बस्ती के अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, डॉ बृजेश कुमार दुबे ,सहित शिक्षकों और प्रबुद्धजनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।