– ब्लाँक परिसर मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया विजय दशमी उत्सव
पौली। ब्लाँक परिसर पौली मे मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजय दशमी उत्सव मनाया । इस दौरान स्वयं सेवक संघ द्वारा पारंपरिक पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन ब्लाँक परिसर से प्रारंभ होकर अमौली गौवापार ,पौली होते हुए दुल्हापार बाजार तक पहुंचा। मार्ग पर स्थानीय लोगो ने पुष्पवर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया। जिससे पूरा वातावरण देश भक्ति और संगठन भावना से ओतप्रोत हो उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संघ प्रचारक ऋषि
ने कहा कि संघ ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। समाज में संगठन, संस्कार और सेवा की धारा प्रवाहित की है। सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी जीवनशैली के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। कहा कि विजय दशमी का पर्व हमे सत्य की विजय, संगठन की शक्ति और आत्मबल की प्रेरणा देता है। सनातन की रक्षा करना जिम्मेदारी के साथ हम सभी का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि
संघ का स्वयंसेवक यानी संस्कारवान राष्ट्रभक्त। संघ ने देश ,समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए आज 100 वर्ष की यात्रा पूरी कर ली है।सेवा करते हुए संघ भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म प्रारम्भ से ही अपने कर्मो से पवित्र है। संघ राष्ट्र प्रेम से प्रेरित है। संघ ईसाइयों और मुस्लिमों के विरोध के लिए नही अपितु हिंदुओ को संगठित करने के उद्देश्य से बना है। इस मौके पर राममिलन यादव,कमलापाल, लाल साहब, पियुष पान्डेय, नित्यानन्द, मनीष सिंह,राहुल चौधरी मौजूद रहे।