चिलबिला में रामरज यात्रा का स्वागत: समाजसेवी ने आरती उतारी, भक्तों ने की पुष्पवर्षा

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ में श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज से चली रामरज यात्रा का चिलबिला प्राचीन हनुमान मंदिर पर हनुमान भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा चिलबिला पहुंची, जहां मंदिर समिति के महासचिव और समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने माल्यार्पण कर आरती उतारी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में हनुमान भक्तों और मातृ शक्तियों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा की और ‘प्रभु श्री राम’ के जयकारे लगाए। यह यात्रा लोकभारती के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैप्टन सुभाष ओझा कर रहे थे। उनके साथ यात्रा प्रमुख देवेश तिवारी, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी और मनोज ब्रह्मचारी सहित अन्य सदस्य भी चल रहे थे। स्वागत करने वालों में सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, शनि महाराज, संतोष कुमार, देवानंद, आदर्श कुमार, सचिन यादव, प्रमोद कुमार, अमन गुप्ता, सिद्धार्थ, हरनाम सिंह, विवेक यादव, सुरेश माली, गोलू और आशीष कुमार जैसे कई स्थानीय भक्त शामिल थे। चिलबिला में स्वागत के बाद, रामरज यात्रा सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या के लिए आगे रवाना हुई।