कुंडा, प्रतापगढ़ में हुआ ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा का स्वागत सर्व सेवा संघ के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को राजघाट, वाराणसी से शुरू हुई ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा अपने 11वें दिन कुंडा, प्रतापगढ़ में प्रवेश हुई।
यह पदयात्रा महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर शुरू की गई है, जो 26 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस यात्रा का उद्देश्य गांधीवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाना, ग्राम स्वराज, सत्य, अहिंसा, रोजगार, शिक्षा और समानता के मूल्यों को पुनः स्थापित करना है।
पदयात्रा सुबह एम.ए.एस. डिग्री कॉलेज, शेखपुर आशिक़ से प्रारंभ हुई और रास्ते में बाबूगंज बाज़ार तथा प्रेमनगर सब्जी मंडी में नुक्कड़ सभा हुई। कुंडा में जैसे ही यात्रा ने प्रवेश किया, संजय शुक्ला और योगेश यादव (पूर्व प्रत्याशी कुंडा) के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत हुआ, जिसके बाद संदीप त्रिपाठी (कांग्रेस नेता) के नेतृत्व में नगर भ्रमण हेतु पदयात्रा कुंडा क्षेत्र में गई। इसी क्रम में रानी गिरजा के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया और नगर भ्रमण के बाद दोपहर में पदयात्रा सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज, कुंडा में रुकी, जहाँ पदयात्रा का स्वागत मुन्ना यादव, दीपक यादव, गोविंद सरोज, दिलीप गौतम, राजेश यादव, राकेश सोनी, सूरज त्रिपाठी, कुंडा और बाबागंज के अनेक साथियों ने किया। सभी पदयात्रियों ने वहाँ विश्राम किया।
इस यात्रा के कुंडा में सभी कार्यक्रमों के आयोजक संदीप त्रिपाठी रहे। संदीप त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरीके से आज की मौजूदा सरकार गांधीवादी मूल्यों की हत्या कर रही है और गोडसे की विचारधारा के आधार पर गांधी के प्रति नफरत फैला रही है, उसी क्रम में बनारस में गांधी जी के आश्रम पर कब्जा करने का जो प्रयास किया जा रहा है, हम उसका विरोध करते हैं और गांधीवादी मूल्यों को स्थापित करने के लिए निकली इस यात्रा का हम सभी समर्थन करते हैं।आज की यात्रा में महाराष्ट्र से रमेश दाने, शिवचरण ठाकुर, लता ताई, राजपूत, बेबी वाईकर, माया ढंडे, मनरेगा मज़दूर यूनियन से अनिल, मुस्तफा, किरण, रेणु, मध्य प्रदेश से ईश्वर चंद्र त्रिपाठी (किसान यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) शामिल हुए। इसके अलावा भूपेश भूषण (युवा प्रकोष्ठ संयोजक), नंदलाल मास्टर (पदयात्रा आयोजन समिति संयोजक), श्यामधर तिवारी (सत्यमेव जयते), सतीश मराठा (हरियाणा), सरिता बहन (विनोबा आश्रम, गागोदा), सचिन (राष्ट्रीय युवा संगठन), डॉ. जीतेन नंदी (पश्चिम बंगाल), विद्याधर, जोखन यादव, सिस्टर फ्लोरीन, निधि, अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार, समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, अनोखेलाल, विभूति, सतेंद्र सिंह, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीबा (ओडिशा), प्रवीण वर्मा, नीरज राय, प्रियेश पांडे, विकास कुमार, ईश्वरचंद्र (सामाजिक कार्यकर्ता), चंदन पाल, रामधीरज (उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल अध्यक्ष), अरविंद कुशवाह एवं अरविंद अंजुम (सर्व सेवा संघ मंत्री), महेश भाई, बिहार से अनिल सिंह, माणिकचंद, ओडिशा सर्वोदय मंडल के सचिव आर्यभट्ट महंत, वकार हुसैन (बिहार), शिराज़ अहमद (जौनपुर) समेत 90 से अधिक लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए।