बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) आज गुरुवार को जनता इंटर कॉलेज बनकटी, बस्ती में आयोजित एथलेटिक्स दक्षिणी क्षेत्र प्रतियोगिता 2025 में बेगम खैर इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक सहित विभिन्न इवेंट्स में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बेगम खैर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वाधिक अंक प्राप्त किए और समग्र चैंपियन बने।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधक, अध्यापकगण एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।