मिशन शक्ति फेज 5.0 अंतर्गत श्रेया मंडल बनी थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह द्वारा श्री महाजन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा श्रेया मंडल को 1 घंटे का थानाध्यक्ष बनाया गया जिनके द्वारा जन समस्याओं को सुनकर समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मिशन शक्ति केंद्र महिला आरक्षी अंजली सिंह महिला आरक्षी पूजा द्वारा महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराध की रोकथाम के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ-साथ महिलाओं के विकास एवं सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के बारे में उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराते हुए सर्वप्रथम छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र एवं उसकी शाखाओं की विस्तृत जानकारी दी गई उन्हें कार्यालय में किस प्रकार के कार्य होते है कार्यालय के रजिस्टरों व विभिन्न प्रकार के पोर्टल जैस सीसीटीएनएस , आईजीआरएस , SSO पोर्टल ई-सम्मन पोर्टल , क्राइमेक पोर्टल , क्राइम एनालिटिक पोर्टल , पीजी पोर्टल व महिला हेल्प डेस्क , मालखाना , व महिला एवं पुरुष बंदीगृह व मिशन शक्ति केंद्र अभियान के तहत जारी आठों रजिस्टरों को दिखाकर इनके संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454403121 भी प्रदान किया गया। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। तथा छात्रों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित शक्ति मिशन पम्पलेट भी वितरित किया गया। छात्राओ को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर थाना स्थानीय के एंटी रोमियो प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री राम भवन प्रजापति महिला आरक्षी सोनी जायसवाल महिला आरक्षी सुधा पासवान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।