रानीगंज में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत: बहन की शादी का कार्ड बांटने जाने के दौरान हादसा

रानीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान बेलाल अहमद 20 वर्ष के रूप में हुई है। वह फ़तनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर भीखीपुर निवासी है। अपनी बहन की नवंबर में होने वाली शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बीजेमऊ पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे बजे हुआ जिसमें बेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को गया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 8 महीने पहले ही युवक के पिता गयासुद्दीन की मौत हो गई थी। बेलाल के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके परिवार में दो भाई और एक बहन और मां हैं।