पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने किया जुलूस-ए-गौसिया और जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत, दिया अमन और भाईचारे का संदेश

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या के पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने शहर में निकाले गए धार्मिक जुलूसों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले जुलूस-ए-गौसिया का स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम सहित महानगर कमेटी के कई लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद, आज जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत रीडगंज चौराहे पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने किया। यहां भी महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम और महानगर कमेटी के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “ये त्योहार अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है, पूरे देश में आपसी भाईचारा बना रहे यही मेरी प्रार्थना है। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता राकेश यादव, सचिव प्रवीण राठौर, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद कुरैशी, पूर्व सभासद वसी हैदर, पूजा वर्मा, शिव बरन यादव, राम अंजोर यादव, अंसार अहमद बब्बन, अली सईद खान, नूर बाबू, शहबाज लकी, अनस खान सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। पूर्व मंत्री का दोनों धार्मिक जुलूसों का स्वागत करना शहर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द को दर्शाता है।