क़ुदरहा, बस्ती। गांव की समस्या गांव में समाधान योजना के तहत ग्राम पंचायत गौरा रोहारी व बैसिया कला मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें आवास, शौचालय व पेंशन का मामला छाया रहा।
ग्राम पंचायत गौर रोहित में सचिव गोरखनाथ यादव, एडीओ आईएसबी देवेंद्र के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन शुरु हुआ। जिसमें ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुना गया। बैठक में आवास, पेंशन व शौचालय का मामला छाया रहा। सचिव गोरखनाथ यादव ने बताया कि चौपाल में आठ मामला आया था। सभी का निस्तारण कर दिया गया है। बैसिया कला में 13 मामला आया था। जिसमें ग्यारह का निस्तारण किया गया।
Post Views: 56