अनुराग उपाध्याय की रिपोर्ट
बिहार/प्रतापगढ़
बिहार ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मिर्जा इरफान वेग ने गांधी जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया और सफाई अभियान की शुरुआत की। यह अभियान उन्होंने अपने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर शुरू किया। इस दौरान अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से सफाई कार्य में सहयोग किया। साथ मौजूद विपिन धुरिया, रामआसरे यादव, व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहें,वही 2 अक्टूबर को आयोजित जयंती समारोह में खंड विकास अधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए एक संबोधन भी दिया।