नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने किया विशाल फलाहार का आयोजन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। माँ भगवती की भक्ति-उपासना और अनुकंपा के महापर्व पावन नवरात्रि के अवसर पर अयोध्या के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने एक विशाल फलाहार का आयोजन किया। उन्होंने नौ दिन का व्रत रख रहे पूज्य संत-महंतों और क्षेत्रवासियों को फलाहार कराया और उनका आतिथ्य सत्कार किया।
पूर्व मंत्री ने अपने आवास पर यह आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज सभी संत-महंतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली बनी रहे और आपसी सौहार्द कायम रहे, इसके लिए प्रार्थना की।
इस संबंध में महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि आयोजन में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में रक्षाराम यादव, चन्द्रदेव तिवारी, राजन पांडे (प्रधान), अनिल तिवारी (प्रधान), ध्रुव पांडे (प्रधान), सुमित तिवारी (प्रधान प्रतिनिधि), विनोद मिश्रा (पूर्व प्रधान), सत्यदेव मिश्रा, राकेश पांडे, घनश्याम मिश्रा, अंजनी पांडे, काशी नाथ तिवारी, हरि शंकर तिवारी, प्रदीप तिवारी, बलराम पांडे, धीरेंद्र पांडे, सुरेंद्र तिवारी, जगदम्बा पांडे, राम सूरत तिवारी, हनुमान पांडे, लक्ष्मीकांत पांडे, राजेंद्र तिवारी, दारा तिवारी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।