इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने बताए हेल्पलाइन नंबर, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने बताए हेल्पलाइन नंबर, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

प्रतापगढ़ से अनुराग उपाध्याय की रिपोर्ट

प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आर सी एस एम जी इंटर कॉलेज डड़वा ऐमाजाटूपुर में हुआ। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और सीओ सदर करिश्मा गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष बाघराय श्रवण कुमार और चौकी प्रभारी सकरदहा डीडी कश्यप की टीम मौजूद रही। महिला उपनिरीक्षक कीर्ति रमन और महिला आरक्षी साधना सिंह ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। टीम ने छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। इनमें कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना शामिल हैं। थाना बाघराय के सीयूजी नंबर 9454404108 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र कुमार सिंह, गुड्डू सिंह डड़वा, प्रधानाचार्य शौर्य प्रताप सिंह मुदित सिंह और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।