बहराइच 25 सितम्बर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नानपारा, महिला थाना अध्यक्ष नानपारा, कोतवाली नानपारा व महिला थाना नानपारा की संयुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना नानपारा स्थित दुर्गा पूजा पण्डाल में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उद्देश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसके अलावा बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिलाओं से संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान कर मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक भी किया गया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः