औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन औद्योगिक विकास इण्टर कॉलेज बिहरा के मैदान पर हुआ जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह जी विशिष्ट अतिथि प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किये किए मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इसी तरह खेलकूद से उभर कर ब्लॉक लेबल से जिला लेवल जिला लेबल से मंडल लेबल मंडल लेवल से प्रदेश लेबर तक पहुंच कर देश का नाम रोशन करते हैं इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कबड्डी खेल का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभ आरंभ हुआ आयोजक प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया सीनियर बालिका वर्ग में विजेता औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा उपविजेता किसान इंटर कॉलेज भानपुर सब जूनियर बालिका वर्ग में विजेता बेसिक शिक्षा विभाग उपविजेता औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा सब जूनियर बालक वर्ग में विजेता बेसिक शिक्षा विभाग उपविजेता किसान इंटर कॉलेज भानपुर सीनियर बालक वर्ग सेमी फाइनल में। महादेव कृषक इंटर कॉलेज गौर झिनकू लाल कलवारी किसान इंटर कॉलेज भानपुर वाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत जूनियर बालिका वर्ग में सेमीफाइनल की टीम औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा राजकीय हाई स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज बभनान सेमी फाइनल में पहुंचे आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव अमित यादव जी माता प्रसाद तिवारी जी प्रभाकर ओझा जी विवेक श्रीवास्तव अरुण कुमार जी अमरनाथ मौर्या जी रमेश सिंह गुप्ता जी जगन्नाथ यादव शंकर जी आयोजित विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विशेष योगदान कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया।