बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) आज दिनांक 24/09/25 को नगर पंचायत बनकटी के कंपोजिट विद्यालय बनकटी के छात्रों ने वार्ड नंबर 9 में एक नुक्कड़ नाटक को प्रस्तुत किया है। जिसका विषय था ‘ स्वच्छता की जिम्मेदारी किसकी ‘ । साथ ही बच्चों द्वारा कविता और नृत्य के प्रस्तुतिकरण से वार्ड के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में दीपिका श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार दुबे, सूरज यादव, शिवम पांडे, गौरव पाल आदि लोग मौजूद रहे।