प्रतापगढ़ में हत्या के प्रयास का मामला: पुरानी रंजिश में चार लोगों ने किया हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ – प्रतापगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में सिंगारपुर गांव के 48 वर्षीय मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। यह घटना 6 जून 2025 की सुबह की है। पीड़ित जब अपने घर के दरवाजे पर बैठा था, तब पुरानी रंजिश के चलते फूलचंद्र, मनोज, सनोज और सनोज की पत्नी ने उस पर हमला कर दिया। फूलचंद्र ने पीड़ित के सिर पर वार किया। मनोज और सनोज ने लाठी-डंडों से पीटा। हमले में पीड़ित बेहोश हो गया। पीड़ित की शिकायत पर बाघराय थाने में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर अभियान चलाया गया। एएसपी पश्चिमी संजय राय और सीओ सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में कार्रवाई हुई। थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम ने भीटीपूरेनैन पुलिया के पास से आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया। टीम में उप-निरीक्षक दिनेश कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल थे।