बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत, जनपद बस्ती के समस्त थाना द्वारा विद्यालय में जाकर छात्राओं को जागरुक किया गया तथा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत गावों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। छात्राओं को किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न या हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें बताया गया कि डर या संकोच के कारण चुप रहना समस्याओं को और बढ़ा सकता है। इसके बजाय, वे निडर होकर अपनी बात रखें और कानूनी सहायता लें।
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में पहुंचकर छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए। इनमें विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा करने की तकनीकों, शारीरिक और मानसिक सतर्कता, तथा आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की रणनीतियों पर जोर दिया गया।
थाना वाल्टरगंज अंतर्गत कस्बा गनेशपुर में महिला चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न तथा महिलाओं के सुरक्षा के निहितार्थ बने कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती मय पुलिस टीम द्वारा श्री कृष्णा कुमारी पांडे गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरुक किया गया तथा पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा जारी हेल्पलाईन नंबरो से अवगत कराया गया गया।
थाना नगर पुलिस द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहादुरपुर की छात्राओं को जागरुक किया गया तथा बच्चों को गुड टच व बैड टच व आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष कलवारी मय पुलिस टीम द्वारा थाना कलवारी अंतर्गत पंचायत भवन पाऊं मे चौपाल लगाकर महिलाओं की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताया गया। ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, ग्राम सचिव व अन्य संभ्रांत व्यक्ति व महिलाएं उपस्थिति रहे तथा विद्यालय पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पाऊं में शिक्षकगण की उपस्थिति में छात्राओं को जागरुक किया गया तथा अपराध के प्रति आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया मय पुलिस टीम के साथ थाना अंतर्गत रामकृष्ण सिंगारी देवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को जागरुक किया गया तथा ग्राम गोबरहिया में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में बताकर जागरुक किया गया तथा अपराध के प्रति आवाज उठाने हेतु अपील किया गया।
प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मय पुलिस टीम के साथ थाना अंतर्गत बरूवार कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को जागरुक करते हुए शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरो से अवगत कराया गया तथा भ्रमणशील होकर एंटी रोमियो चेकिंग किया गया।
थाना कप्तानगंज की एंटी रोमियो टीम द्वारा दुबौला चौकी क्षेत्र में स्थित SJP इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्या की उपस्थिति में छात्राओं को जागरुक तथा अपने आस पास लोगों को जागरुक करने हेतु बताया गया।
थानाध्यक्ष परसरामपुर द्वारा थाने की एंटी रोमियो टीम के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरुक किया गया तथा श्रृंगी नारी व श्रृंगी नारी मेला परिसर मे महिलाओं की उपस्थिति में चौपाल लगाकर उन्हें महिला संबंधी कानून के बारे में बताकर जागरुक किया गया। थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर एंटी रोमियो चेकिंग की गई संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया व मनचलों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया ।
थाना गौर की एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बलुआ समय माता मंदिर बलुआकुंड टिनिच में ग्राम प्रधान की उपस्थिति में व पंडित जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज कस्बा टिनिच के की उपस्थिति में छात्राओं को जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई तथा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर एंटी रोमियो चेकिंग की गई 03 मनचलों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया।
थाना रुधौली की एंटी रोमियो टीम व पिंक बूथ सर्किल रूधौली द्वारा थाना क्षेत्र के 02 स्कूलों दिलेश्वरी इंटर कालेज, महेश प्रताप इंटर कॉलेज कस्बा रुधौली में छात्राओं को जागरुक करते हुए हेल्पलाइन नंबरो से अवगत कराया गया तथा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर एंटी रोमियो चेकिंग की गई संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया व 02 मनचलों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया।
थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम छपिया तिवारी ,जगदीशपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया तथा भ्रमणशील होकर एंटी रोमियो चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई व 01 व्यक्ति से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया।
थाना छावनी की एंटी रोमियो टीम द्वारा अशोक इण्टर कॉलेज में छात्राओं को जागरुक करते हुए महिला संबंधी अपराध/ कानून के बारे में बताया गया।
थाना सोनहा की एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना अंतर्गत संत कबीर शंकरदास इण्टर कालेज मुहम्मदनगर असनहरा व किसान इण्टर कालेज भानपुर मे जाकर विद्यार्थियो को महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध मे बताया गया तथा भ्रमणशील होकर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान 16 व्यक्तियों को चेक किया गया व 2 व्यक्तियों का माफी नामा भर हिदायत देकर छोड़ा गया।
क्षेत्राधिकारी रूधौली व प्रभारी निरीक्षक लालगंज द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत विजय प्रताप इंटर कॉलेज महसो बस्ती मे स्कूल के अध्यापक/अध्यापिकाओं व छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए छात्राओं को किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न या हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक हरैया मय पुलिस टीम द्वारा एच.एम.ए. इण्टर कॉलेज हर्रैया में जाकर छात्राओं को जागरुक किया गया। इस अवसर पर खुशी तिवारी नाम की बालिका ने भाषण दिया और अपने सहपाठी छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर परप्रधानाचार्य, कॉलेज की शिक्षिकाएं और समाजसेवी चंद्रमणि सुदामा पांडे के अतिरिक्त पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।